1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पर्दे पर सेक्स सीन दिखाने को लेकर ट्रोल हुई एकता कपूर ने ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

पर्दे पर सेक्स सीन दिखाने को लेकर ट्रोल हुई एकता कपूर ने ट्रोलर्स को दिया ये जवाब

एकता की हमेशा इस बात को लेकर आलोचना की जाती है कि वह अपने शो के माध्यम से अंधविश्वास और यौन सामग्री दिखाती हैं।

<p>ekta</p>- India TV Hindi
ekta

मुंबई: अपनी आगामी वेब श्रृंखला 'अपहरण' की रिलीज की तैयारी कर रहीं फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने सभी आलोचकों को जवाब देते हुए कहा है कि दुनिया भर में किसी भी लोकप्रिय चीज की हमेशा आलोचना की जाती है। एकता ने एएलटीबालाजी की वेब श्रृंखला के कलाकारों अरुणोदय सिंह, निधि सिंह और माही गिल के साथ बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत की।

एकता की हमेशा इस बात को लेकर आलोचना की जाती है कि वह अपने शो के माध्यम से अंधविश्वास और यौन सामग्री दिखाती हैं, इस पर एकता ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि पर्दे पर सेक्स दिखाती हूं। स्क्रीन पर सेक्स दिखाना गलत नहीं है। हमें सेक्स के साथ कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि हमारे देश के साथ समस्या यह है कि हमारे पास दांतों के दो सेट हैं.. एक दिखाने के लिए और दूसरा चबाने के लिए। हमें गैर-सहमति के सेक्स और यौन अपराधों के साथ समस्या होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जहां तक अंधविश्वास का सवाल है। 'नागिन' एक काल्पनिक शो है। मुझे 'हैरी पॉटर' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' पसंद है। हम उस स्तर के इफेक्ट्स नहीं दिखा पाते हैं क्योंकि हमारा बजट उनकी तुलना में 1/100 है और जिस दिन हम उस तरह के बजट को हासिल कर लेंगे हम उस तरह के इफेट्स दिखा देंगे। हम अपनी कहानी पर काफी काम करते हैं और यही वजह है कि 'नागिन' इतना बड़ा हिट है।"

उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया में लोकप्रिय चीजों की आलोचना की जाती हैं। आलोचना के डर के बिना आप एक भी कदम आगे नहीं बढ़ा सकते।"

Also Read:

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

सुर्खियां बटोरने में तैमूर अली खान से छोड़ा सैफ और करीना को पीछे

Latest Bollywood News