A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर के नए गाने में दिखेगा एली अवराम का हॉट अंदाज

कनिका कपूर के नए गाने में दिखेगा एली अवराम का हॉट अंदाज

एली अवराम इन दिनों अपनी एक गाने ‘नचदी फिरांगी’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस गाने में फैंस को एली का हॉट और दिलकश अंदाज देखने को मिलने वाला है। बता दें कि उन्हें बॉलीवुड में 'मिकी वायरस' और 'किस किसको प्यार करूं' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

elli avram- India TV Hindi
elli avram

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम इन दिनों अपनी एक गाने ‘नचदी फिरांगी’ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस गाने में फैंस को एली का हॉट और दिलकश अंदाज देखने को मिलने वाला है। बता दें कि उन्हें बॉलीवुड में 'मिकी वायरस' और 'किस किसको प्यार करूं' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इस गाने के लिए मीत ब्रदर्स ने कनिका कपूर के साथ सहयोग किया है और इस नए गाने में एली हॉट अवतार और दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं।

मीत ब्रदर्स के साथ काम करने के अनुभव के बारे में एली ने कहा, "पिछले 2 सालों से हम साथ में एक वीडियो में काम करने को लेकर बात करते रहे हैं। मुझे जब इस संगीत वीडियो के लिए संपर्क किया गया तो मुझे बहुत खुशी हुई। जब मुझे पता चला कि कनिका भी इस गीत से जुड़ी हैं तो मैं और ज्यादा रोमांचित हो गई। मुझे शूटिंग करने में बहुत मजा आया।"

फिलहाल एली और कनिका अपने गाने के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं एली के फैंस को भी उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।

Latest Bollywood News