A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खत्म हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग, इस तरह मनाया गया जश्न

खत्म हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग, इस तरह मनाया गया जश्न

रहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने टीम के साथ अपनी अगली फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म होने पर जश्न मनाया। बीती रात 'गोल्ड' टीम ने मुंबई के उपनगरीय इलाके में शूटिंग समाप्त होने की खुशी मनाई।

gold - India TV Hindi
gold

मुंबई: फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने टीम के साथ अपनी अगली फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग खत्म होने पर जश्न मनाया। बीती रात 'गोल्ड' टीम ने मुंबई के उपनगरीय इलाके में शूटिंग समाप्त होने की खुशी मनाई। पार्टी में फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, निर्देशक रीमा कागती, अक्षय कुमार, मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस मौजूद थे। इस पार्टी का आयोजन समुद्र किनारे किया गया था।

'गोल्ड' अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में आजाद भारत द्वारा जीते गए पहले स्वर्ण पदक पर आधारित है। फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फिल्माया गया है। इस मौके पर रितेश सिधवानी ने कहा, "शूटिंग खत्म कर एक अलग तरह का अनुभव हो रहा है। इस फिल्म में हर किसी ने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है, जब फिल्म रिलीज होगी तो सभी को पसंद आएगी।"

एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। रीमा कागती द्वारा निर्देशित 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को देशभर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News