A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा देओल के घर आई नन्ही परी, दूसरी बेटी का रखा ये नाम

ईशा देओल के घर आई नन्ही परी, दूसरी बेटी का रखा ये नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से मां बन गई हैं। 

<p>isha deol</p>- India TV Hindi
isha deol

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से मां बन गई हैं। ईशा ने बेटी के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जन्म और नाम का खुलासा किया है। आपको बता दें कि ईशा ने बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा है। फोटो शेयर करते हुए ईशा ने अपने पति भरत तख्तानी को टैग कर कैप्शन में लिखा है, इतना प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। 

ईशा की और भरत की एक और बेटी है जिसका नाम राध्या है। इस साल जनवरी में ही ईशा ने स्पेशल तरीके से अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। बता दें कि, इसी साल जनवरी में ईशा ने बेहद खास तरीके से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी राध्या की एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्‍शन में लिखा था- 'मेरा प्रमोशन हो रहा है। मैं बड़ी बहन बनने वाली हूं। ईशा और मिराज ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद 20 अक्टूबर 2017 को ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था। 

 

Latest Bollywood News