ईशा देओल हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, 10 जून को दूसरी बेटी को दिया था जन्म
एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) गुरुवार को मुंबई के हिेंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं।

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में ईशा ने बेहद खास तरीके से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी राध्या की एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- 'मेरा प्रमोशन हो रहा है। मैं बड़ी बहन बनने वाली हूं। ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 5 साल बाद 20 अक्टूबर 2017 को ईशा ने बेटी राध्या को जन्म दिया था।''
ईशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई तस्वीरें शेयर की थीं।
अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बाद ईशा ने मिड डे को कहा था- ''भरत और मैं बहुत खुश हैं। परिवार में एक और लड़की का होना बहुत अच्छा है। बरत बहुत लकी हैं कि वो तीन खबसूरत लड़कियों से घिरे रहेंगे।''
ईशा की मम्मी हेमा मालिनी भी अपने राजनीतिक करियर के ब्रेक लेकर ईशा के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने कहा- ''परिवार में मिराया के आने से बहुत खुशी है। छोटी बच्चियों के आस-पास होने से बहुत अच्छा लगता है।''
भरत ने कहा- ''मैं बहुत खुश हूं। मिराया, ईशा की तरह और राध्या मेरी तरह दिखती है।''
Also Read:
Saaho Teaser: प्रभास, श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एक्शन से है भरपूर, 15 अगस्त को होगी रिलीज़
शाहिद कपूर ने बताया इस वजह से पत्नी मीरा राजपूत हो जाती हैं परेशान
ऋतिक रोशन के साथ आलिया भट्ट की बचपन की तस्वीर हो रही है वायरल