A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद अब इस शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगी ये जानी मानी अदाकारा

बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद अब इस शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगी ये जानी मानी अदाकारा

इस साल के अंत तक इंडस्ट्री में नजर आने वाले नए सितारों की लिस्ट में कुछ स्टार किड्स भी होंगे। लेकिन अब खबर आई है कि इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकारा एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। दरअसल यहां हम...

Esha Deol- India TV Hindi
Esha Deol

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक नजर आने वाले नए सितारों की लिस्ट में कुछ स्टार किड्स भी होंगे। लेकिन अब खबर आई है कि इंडस्ट्री की एक जानी मानी अदाकारा एक बार फिर से पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। दरअसल यहां हम दिग्गज अभिनेता धर्मेंद और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल की बात कर रहे हैं। उन्हें पिछली बार 7 साल पहले पर्दे पर देखा गया था। गौरतलब है कि ईशा ने वर्ष 2012 में बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। इसके बाद से उन्होंने खुद को पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर कर लिया था।

लेकिन अब ईशा देओल को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल उन्हें राम कमल मुखर्जी के निर्देशन में बन रही शॉर्टफिल्म 'Cakewalk' में देखा जाने वाला है। बता दें कि ईशा को पिछली बार वर्ष 2011 में 'टेल मी ओ खुद' में देखा गया था। ईशा ने हाल ही में अपनी मां और दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी पर एक किताब लिखी है। इसी के बारे में ईशा से बात करने के दौरान डायरेक्टर को उन्हें अपनी फिल्म में लेने का आइडिया आया।

राज कमल का कहना है कि, उनके पास बहुत सी कहानियां होती हैं जिनके बारे में जानकारी देने का भी उनके पास वक्त नहीं है। उन्होंने कहा, ईशा ने ही उन्हें इस फिल्म के लिए प्रेरित किया है। हालांकि अब तक इस शॉर्ट  फिल्म के बारे में खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

Esha Deol

Latest Bollywood News