नई दिल्ली: हेमा मालिनी के गुरुवार रात हुए एक्सीडेंट से उनके चेहरे पर काफी चोंटे आई थी जिसकी तस्वीरें वाइरल होते देर नहीं लगी थी और ताज़ा तस्वीर में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटी हुई नज़र आ रही हैं। तस्वीर में उनके गाल पर और माथे पर मरहम-पट्टी लगी हुई दिख रही है। सड़क दुर्घटना में घायल होने की घटना में उनके ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोपों में आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत होने के साथ ही हेमामालिनी समेत पांच लोग घायल हो गए थे। 66 वर्षीय हेमा मालिनी की यहां फोर्टिस अस्पताल में उनकी चोटों के संबंध में सर्जरी की गयी और इस समय वह स्वस्थ हैं। उनका इलाज कर रहे डाक्टरों ने यह जानकारी दी। फोर्टिस अस्पताल के डायरेक्टर पी तम्बोली ने बताया, उनके नाक के आसपास और दायीं आंख के उपर माथे पर चोटे आयी थीं। उन्होंने कहा कि हेमामालिनी के नाक और माथे पर आयी चोट की सर्जरी आधी रात के बाद प्लास्टिक सर्जन संदीपन मुकुल ने की। सर्जरी से पहले हेमामालिनी को सामान्य एनेस्थिसिया दिया गया। जांच कर रहे डॉक्टर ने कहा कि हेमामालिनी अच्छा महसूस कर रही हैं और सुबह नाश्ते में हल्का तरल प्रदार्थ लिया है। हेमामालिनी को अस्पताल से छुटटी देने का निर्णय मध्याहन दो बजे बाद उपचार कर रहे चिकित्सक जांच करने के बाद करेंगे। सड़क हादसे में घायल सांसद हेमा मालिनी ICU में भर्ती थीं। हेमामालिनी के सिर, कमर ,नाक में चोट लगी है। आंख के उपर लगी चोट से काफी खून भी निकला था। पुलिस के मुताबिक ओवरस्पीड हादसे की वजह हो सकती है। क्योंकि ऑल्टो चालक के मुताबिक टर्न के वक्त उसे कोई भी कार आती हुई नहीं दिखाई दी थी। हेमा की बेटी ईशा देओल और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अस्पताल में भाजपा सांसद को देखने पहुंचीं। तम्बोली ने सांसद हेमामालिनी के उपचार को लेकर आज जारी किये गये स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि हेमामालिनी को कल रात नौ बजकर 35 मिनट पर अस्पताल लाया गया। अस्पताल लाते ही ट्रोमा और विशेषग्य चिकित्सकों के एक दल ने उनकी जांच कर उपचार शुरू कर दिया था। चिकित्सकों ने घायल हेमामालिनी का सिटी स्क्रेन और एक्सरे भी कराया। SHO ने बताया कि ड्राइवर के खिलाफ आज तड़के भारतीय दंड संहिता की धारा 279 : तेज गति से गाड़ी चलाना : और 304 ए : लापरवाही से मौत : के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी जो वृंदावन का रहने वाला है।