A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक ही दिन में बॉलीवुड पर छाया इतना बुढ़ापा, ये तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

एक ही दिन में बॉलीवुड पर छाया इतना बुढ़ापा, ये तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे आप

इन दिनों सोशल मीडिया पर सभी को बुढ़ापे का बुखार छाया हुआ है। अरे ज्यादा सोचिए मत, हम तो उन वायरल फोटोज की बात कर रहे हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। इनमें आपके पसंदीदा कलाकार वक्त से पहले ही बूढ़े दिखाई दे रहे हैं।

FaceApp Challenge- India TV Hindi
FaceApp Challenge

मुंबई: इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा बुखार छाया है, जिसमें सभी लोग अपने बुढ़ापे की तस्वीर शेयर कर रहे हैं। और ये बुखार हम और आप जैसे लोगों पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स पर भी चढ़ा हुआ है। आलिया भट्ट, करीना कपूर, सोनम कपूर हो या रणवीर सिंह, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार हो, सभी के बुढ़ापे की फिल्टर की हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

ये फोटोज देख एक बार तो आप भी गच्चा खा जाएंगे, क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा रियल लग रही हैं। कुछ स्टार्स ही अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं तो कुछ फैंस ने अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की फोटो फिल्टर करके शेयर कर दी हैं।

आपको बता दें कि FaceApp नाम के एप्लिकेशन में एक ओल्ड एज का ऑप्शन है। इसमें आप अपनी फोटो को फिल्टर करेंगे तो यह इसे बुढ़ापे में बदल देगी।

जानकारी के अनुसार, ये एप 2017 में लॉन्च हुआ था, लेकिन इन दिनों अपने ओल्ड एज फिल्टर की वजह से पॉपुलर हो गया है। 

इन फिल्मी सितारों की फोटोज देखने के बाद आप खुद हैरान रह जाएंगे। वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और अर्जुन कपूर ने तो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटोज शेयर की हैं। 

इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं हैं, बल्कि क्रिकेट के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन और मोहम्मद शमी बुढ़ापे में कैसे लगेंगे, ये आप उनके बूढ़े होने से पहले देख सकते हैं।

Also Read:

#SareeTwitter:आयुष्मान खुराना पर भी चढ़ा साड़ी पहनने का चस्का, तस्वीर देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Super 30 Box Office Collection: ऋतिक रोशन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट, पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News