A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ के मशहूर एक्टर मोहनलाल ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़

साउथ के मशहूर एक्टर मोहनलाल ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़

अभिनेता मोहनलाल ने कोचीन के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहली डोज़ ली है।

Mohanlal- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@ANI Mohanlal

अभिनेता मोहनलाल ने कोचीन के एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का पहली डोज ली है। अस्पताल प्रशासन ने अभिनेता की सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इस बारे में जानकारी दी।

बता दें केरल सरकार द्वारा लागू किए गए कोरोनोवायरस के खिलाफ आंदोलनों में मोहनलाल हमेशा सक्रिय रहे हैं। पूर्ण अभिनेता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान में भी दिए। मोहनलाल के नेतृत्व वाली एनजीओ - विश्वशांति फाउंडेशन, भी इन कठिन समय के दौरान लोगों की मदद में अधिक सक्रिय रही है।

अभिनेता के एक्टिंग करियर की बात करें तो मोहनलाल वर्तमान में अपनी नई रिलीज़ 'दृश्यम 2' की भारी सफलता का आनंद ले रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई इमोशनल थ्रिलर, हाल के दिनों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पेशकश में से एक बनकर उभरी है। फिल्म में अभिनेता ने जॉर्ज कुट्टी के रूप में के अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींचा है।

 

 

Latest Bollywood News