1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्सऑफिस पर शाहरुख का धमाल, 'फैन' ने तोड़ा रिकॉर्ड

बॉक्सऑफिस पर शाहरुख का धमाल, 'फैन' ने तोड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई की है।

fan- India TV Hindi
fan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के शानदार अभिनय से सजी फिल्म 'फैन' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को काफी वक्त से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार था। फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती हुई नजर आ रही है। फिल्म समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही फिल्म का काफी सराहना हासिल हुई है। 'फैन' ने इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्सऑफिस पर 20.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह 2016 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। शानदार शुरुआत के बार इससे उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सकती है।

इसे भी पढ़े:- ‘फैन’ फिल्म रिव्यू: शाहरुख का डबल धमाल, जरूर देखें

'फैन' का इंतजार सभी को सिर्फ इस वजह से ही नहीं था कि क्योंकि इसमें शाहरुख खान हैं। बल्कि इस फिल्म में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला है। फिल्म में किंग खान दोहरी भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। एक किरदार में वह सुपरस्टार और दूसरे में उनके फैन की भूमिका में दिखे हैं। उनके फैन वाले किरदार को काफी प्रशंसा हासिल हुई है। शाहरुख ने इसके लिए अपनी चाल-ढ़ाल के साथ रूप रंग और बोलचाल पर भी काफी मेहनत की है।

इसके अलावा इस फिल्म में शाहरुख की बाकी फिल्मों की तरह कोई रोमांटिक गाना या सीन नहीं है। फिल्म में कोई भी गाना नहीं दिखाया गया है इसका सिर्फ एक ही गाना है 'जबरा फैन' जो सिर्फ प्रमोशन सॉन्ग था। शाहरुख की इस फिल्म में एक फैन की दीवानगी को बखूबी फिल्माया गया है।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का शानदार ट्रेलर:-

Latest Bollywood News