A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिरीष कुंदर संग 15 साल पुरानी फोटो शेयर कर फराह खान ने लिखा- 'अच्छा पति लेकिन महान पिता'

शिरीष कुंदर संग 15 साल पुरानी फोटो शेयर कर फराह खान ने लिखा- 'अच्छा पति लेकिन महान पिता'

मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फराह खान ने अपने पति शिरीष कुंदर को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। साथ ही थ्रोबैक फोटो शेयर की है।

farah khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @FARAHKHANKUNDER फराह खान ने शेयर की 15 साल पुरानी फोटो

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम गई है। इसे फैलने से रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ हुई हैं। मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फराह खान ने अपने पति शिरीष कुंदर को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है। साथ ही थ्रोबैक फोटो शेयर की है।

फराह खान ने पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज पूरी दुनिया उल्टी-पुल्टी हो गई है और ऑफ ट्रैक पर है। लेकिन याद रखना ये सब ठीक है, क्योंकि मेरे पास तुम्हारा सपोर्ट है। मैं दोहराती हूं.. एक अच्छा पति लेकिन महान पिता (मेलबर्न थ्रोबैक.. 15 साल पहले)'

फराह खान ने शिरीष की एक और पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो बच्चों के साथ नज़र आ रहे हैं।

Image Source : instagramफराह खान

बता दें कि फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने हेयर बैंड को मास्क बना लिया था।

Latest Bollywood News