1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान ने दी कोरोना को मात, अनोखे अंदाज़ में दी फैंस को जानकारी

फराह खान ने दी कोरोना को मात, अनोखे अंदाज़ में दी फैंस को जानकारी

फराह खान की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने चाहने वालों के बीच इस खबर को साझा किया।

Farah Khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FARAH KHAN फराह खान ने दी कोरोना को मात, अनोखे अंदाज़ में दी फैंस को जानकारी

फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर ने शनिवार को बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। फराह खान ने हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को इस बारे में बताया है। पोस्ट को शेयर करते हुए फराह अपने पेट एनिमल के साथ एक छोटा वीडियो पोस्ट किया। "हैप्पी न्यू ईयर" की निर्देशक ने पोस्ट में लिखा, "देखो, यह जानने के लिए कौन सबसे अधिक उत्साहित है कि मेरी रिपोर्ट निगेटव आ गई है।"

इससे पहले पिछले बुधवार को, फराह ने कोरोना से संक्रमित होने की खबर को साझा किया। 56 साल की निर्देशक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मुझे आश्चर्य है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैंने अपना 'काला टीका' नहीं लगाया। डबल वैक्सीन लगवाने के बावजूद भी, मैं कोरोना संक्रमण से पीड़ित हो गई। मैंने पहले ही सभी को बता दिया है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट करा लें। हालांकि, अगर मैं किसी को भूल गयी हूं (बुढ़ापे की याददाश्त के कारण) तो भी आप प्लीज अपना टेस्ट करा लें। जल्द ठीक होने की उम्मीद है।"

"मैं हूं ना", "ओम शांति ओम" और "हैप्पी न्यू ईयर" जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली फराह खान कुंदर ने 1 सितंबर को कोविड​-19 के पॉजिटिव आईं थी। निर्देशक ने कहा था कि उन्होंने पूरी तरह से टीकाकरण के बावजूद वायरस के संक्रमण में आई हैं।

फराह इन दिनों "ज़ी कॉमेडी शो" में एक जज के रूप में काम रही हैं और हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ एक डांस रियलिटी शो के लिए भी शूटिंग की थी।

Latest Bollywood News