नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान पिछले 6 साल से सिनेमाजगत से गायब हैं। इस बीच उनमें काफी बदलाव आ गया है। फरदीन अब अपना ज्यादातर वक्त यूके और भारत में ही बिता रहे हैं। इसी दौरान उन्हें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट में देखा गया। फरदीन को यहां पहचान पाना काफी मुश्किल था। वह जैसे अपनी फिल्मों में नजर आया करते थे अब वह वैसे बिल्कुल नहीं रहे हैं। उन्हें जब से इस लुक में एयरपोर्ट पर देखा गया है तभी उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में फरदीन खान का वजन बहुत बढ़ा हुआ दिख रहे है साथ ही वह काफी उम्रदराज भी लग रहे हैं।
इसे भी पढ़े:- ड्रग्स के जाल में बुरे फंसे ये बॉलीवुड सितारे
वैसे इन फिल्मी सितारों के बारे में कहा जाता है कि वह बेशक सिनेमाजगत से दूर रहे, लेकिन रियल लाइफ में भी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। हैंडसम अभिनेताओं की श्रेणी में गिने जाने वाले फरदीन खान के लिए कभी लाखों लड़कियों का दिल धड़कता था। आज वही फरदीन इतने मोटे हो गए हैं कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपने बाल भी बढ़ा लिए हैं, साथ ही उनकी दाढ़ी के बाल भी सफेद दिख रहे हैं।
खबरों की मानें तो फरदीन अब जल्द ही अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने वाले हैं और इन दिनों वह इसी की तैयारियों में लगे हुए हैं। फरदीन कुछ वक्त पहले अपनी कार को लेकर सुर्खियों में आए थे। उनकी मर्सिडीज कार लंबे वक्त तक पार्किंग में खड़ी मिली थी।
फरदीन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा माधवानी से शादी की है और वह 3 साल की बच्ची के पिता भी हैं। उन्हें पिछली बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था।