बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। 2017 में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की शादी से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। 2018 में सोनम कपूर-आनंद आहूजा, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी हुई। 2019 में भी शादी की लाइन में कुछ सिलेब्रिटीज हैं। इनमें वरुण धवन-नताशा दलाल, अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का नाम तो पहले से था और अब इस लिस्ट में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का नाम भी जुड़ गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
उनके जुड़े एक सूत्र ने डीएनए से कहा- ''दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत सीरियस हैं। फरहान के बच्चों को शिबानी बहुत पसंद भी हैं तो शादी की ही उनका अगला कदम लग रहा है।
फरहान और शिबानी की अफेयर की अफवाह कई समय से उड़ रही थी, लेकिन दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक-दूसरे के साथ तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया था।'
शिबानी ने फरहान संग पहली तस्वीर 1 सितंबर 2018 को शेयर की थी, जिसमें फरहान का चेहरा नजर नहीं आ रहा था, लेकिन लोगों ने अनुमान लगा लिया था कि वह फरहान ही हैं। इसके कुछ समय बाद फरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वही तस्वीर शेयर कर शिबानी संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था।
आपको बता दें कि फरहान ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से 2000 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। साल 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया था। उस समय फरहान का नाम श्रद्धा कपूर से जुड़ा था, लेकिन उनका रिश्ता कंफर्म नहीं हो पाया था।
तलाक के बाद अधुना, डिनो मोरिया के भाई निकोलो मोरिया को डेट कर रही हैं। अधुना, निकोलो संग अपनी कई तस्वीरें शेयर करती हैं।
फरहान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम हैं।
Also Read:
The Accidental Prime Minister Movie: द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर रिलीज डेट, स्टार कास्ट से जुड़ी कुछ तस्वीरें
रणबीर कपूर संग अफेयर कोई उपलब्धि नहीं: आलिया भट्ट
Photos: वरुण धवन और नताशा दलाल न्यू ईयर मनाकर मुंबई लौटे, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
Latest Bollywood News