A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जोया अख्तर की वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं ये अभिनेता

जोया अख्तर की वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं ये अभिनेता

अब फिल्मकार जोया अख्तर भी अपनी वेब सीरीज उद्यम में पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि इसमें उनके भाई और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर भी...

zoya- India TV Hindi
zoya

मुंबई: इन दिनों दर्शकों के बीच वेब सीरीज का क्रेज काफी बढ़ रहा है। इन्हें खूब पसंद किया जा रहा। बॉलीवुड के सितारे भी इसमें अभिनय के लि बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं। अब फिल्मकार जोया अख्तर भी अपनी वेब सीरीज उद्यम में पहला कदम रखने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि इसमें उनके भाई और बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर भी नजर आ सकते हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा था कि फरहान इस फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे। इस सीरीज का निर्माण वह अपने भाई के साथ मिल कर ही कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:

‘दिल धड़कने दो’ की निर्देशक ने फिल्मकार रीमा कागती के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर बेबी’ की शुरूआत की है जो अमेजन के लिए वस्तविक सीरीज ‘मेड इन हेवन’ का निर्माण करेगी। यह सीरीज वेडिंग प्लानर्स पर आधारित होगी।

जोया ने कहा, “मैंने और रीमा ने एक कंपनी टाइगर बेबी शुरू की है। हम अमेजन के लिए इस शो का सह-निर्माण करेंगे। यह दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स पर आधारित है। इसके पहले संस्करण में 10 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। शो के लिए अभी कास्ट तय नहीं की गई है, अभी हम पटकथा पर काम कर रहे हैं।“

फरहान के इस शो में नजर आने के सवाल पर जोया ने कहा, “अभी वह सिर्फ सह-निर्माता हैं। पटकथा पूरी होने पर हम निर्णय लेंगे की वह शो में कोई भूमिका निभा सकते हैं या नहीं।“

Latest Bollywood News