नई दिल्ली: बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर का पत्नी अधुना से तलाक के बाद कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है। लेकिन अब फरहान ने अपने अफेयर्स की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें सिर्फ अफवाहें बताया है। फरहान ने डेटिंग की सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि ये सब कहानियां गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा, "यहां कई गलत कहानियां हैं, जो मुझे नहीं पता कहां से शुरू होती हैं। ऐसे मनगढंत किस्से मुझे हैरान नहीं करते।"
इसे भी पढ़े:- अदिति और श्रद्धा लाइन में नहीं, बल्कि इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं फरहान!
फरहान की अधुना से 16 साल की शादी टूटने के बाद उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, श्रद्धा कपूर और कल्कि कोचलीन के साथ जोड़ा जा चुका है। 'रॉक ऑन' के अभिनेता ने सभी से अनुरोध किया है कि उनके निजी जीवन को लेकर अटकलें लगाना बंद करें। उन्होंने कहा, "जो अफवाहें उड़ा रहे हैं उनसे मैं गंभीरता से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसा करना बंद करें।"
फरहान अख्तर इन दिनों 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
फरहान और अधूना की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहते है' के सेट पर हुई थी। अधूना ने इस फिल्म से बतौर हेयरस्टाइलिस्ट बॉलीवुड में कदम रखा था। लगभग 3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। अधूना उम्र में फरहान से करीब 6 साल बड़ी हैं, लेकिन इनके रिश्ते में कभी भी इस बात को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई।
Latest Bollywood News