1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Toofaan: फरहान अख्तर ने टीजर से पहले रिलीज किया मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म का नया पोस्टर

Toofaan: फरहान अख्तर ने टीजर से पहले रिलीज किया मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म का नया पोस्टर

फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म तूफान का पोस्टर रिलीज किया है।  पोस्टर ने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।

toofaan, farhan akhtar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@FAROUTAKHTAR फिल्म 'तूफान' का पोस्टर

बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'तूफान' का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसने लोगों में उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म को सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा, यह बीते दिन हुई अपनी घोषणा और पोस्टर रिलीज के बाद से चर्चा का विषय बनी हुई है। पोस्टर ने सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। फिल्म में फरहान अख्तर और मृनाल ठाकुर ने अभिनय किया है।

फरहान अख्तर ने अपने इंटेंस रिप्ड लुक के साथ इसे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि वह किरदार में ढलने की तैयारी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। साथ ही, मृणाल ठाकुर ने भी अपने आकर्षण के साथ पोस्टर में एक सॉफ्ट टच पैदा किया है।

फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। तूफान का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है, जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया है और मृत्युंजय ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

'तूफान' 21 मई 2021 से विशेष रूप अमेजॅन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Latest Bollywood News