A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक

फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक

फरहान अख्तर महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक को प्रोड्यूस करने वाले हैं।

farhan akhtar to produce biopic- India TV Hindi
फरहान अख्तर प्रोड्यूस करेंगे बायोपिक।

फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तूफान की तैयारियों में लगे हुए हैं। यह फिल्म एक बॉक्सर की कहानी है। एक्टिंग के साथ फरहान मूवी भी प्रोड्यूस करते हैं। महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक को फरहान अख्तर प्रोड्यूस करने वाले हैं। यह फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले बनेगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट बायोपिक के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- भारतीय महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह की बायोपिक अनाउंस की जा चुकी है। फिल्म को नीरज पाठक डायरेक्ट और प्रोड्यूस एक्सेल एंटरटेनमेंट करेंगे।

फिल्म की डायरेक्टर नीरज पाठक ने वशिष्ठ नारायण सिंह के परिवार के साथ पटना में मंगलवार को अनाउंसमेंट कर दी थी।

डायरेक्टर के मुताबिक ऑडियन्स को फिल्म में गणितज्ञ के असल जीवन का अनुभव कर पाएंगे। उन्होंने इसके साथ ही अक्षय कुमार और आमिर खान सहित प्रसिद्ध अभिनेताओं की कास्टिंग की संभावना की भी घोषणा की।

नीरज पाठक ने बताया, वह बायोग्राफी लिखने के लिए बीते 2 सालों सें बिहार में उनके गांव बसंतपुर जा रहे थे। फिल्म की शूटिंग  महान गणितज्ञ बसंतपुर के गांव में और नासा में शूट होगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

Latest Bollywood News