A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘डॉन 3’ में अपने किरदार को लेकर बोले फरहान अख्तर

‘डॉन 3’ में अपने किरदार को लेकर बोले फरहान अख्तर

फरहान अख्तर पिछले कुछ वक्त से ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में उन्हें एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में फरहान ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। कुछ समय पहले ही फरहान ने संकेत...

Farhan Akhtar- India TV Hindi
Farhan Akhtar

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर पिछले कुछ वक्त से ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में उन्हें एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में फरहान ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। कुछ समय पहले ही फरहान ने संकेत दिया था कि वह ‘डॉन’ श्रृंखला की तीसरी कड़ी की पटकथा पर काम कर रहे हैं। बहरहाल, ट्विटर पर उन्होंने कहा “तथ्यों की जांच किए बिना खबरों पर ध्यान देने वालों से अनुरोध है कि वे ऐसा न करें। झूठी खबरों के आधार पर, केवल मनोरंजन के लिए अटकलों को बढ़ावा देना सही नहीं है।“

फरहान और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के पास ‘डॉन’ के अधिकार हैं। गौरतलब है कि ‘डॉन’ 1978 में बनी थी जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन और जीनत अमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसकी अगली कड़ी में शाहरूख खान तथा प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पिछले साल सिधवानी ने कहा था कि टीम पटकथा और कहानी पर काम शुरू कर चुकी है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म का निर्देशन फरहान करेंगे या कोई और करेंगे। यह चर्चा भी है कि तीसरी कड़ी में पुलिस अधिकारी रोमा की भूमिका दीपिका पादुकोण निभाएंगी जो पहले क्रमश: जीनत अमान और प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी। लेकिन अब तक इन पर खबरों पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Latest Bollywood News