A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के बर्थडे पर लिखा खास नोट

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के बर्थडे पर लिखा खास नोट

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के जन्मदिन पर खास नोट शेयर किया है। साथ ही एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

farhan akhtar and shibani dandekar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FAROUTAKHTAR फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री शिवानी दांडेकर को सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारे बर्थडे नोट के साथ बधाई दी है। फरहान ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह और शिवानी, दोनों ब्लैक टी-शर्ट में कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ वह लिखते हैं, "तुम्हें सहारा देने के लिए मेरा कंधा हमेशा तुम्हारे साथ है। जन्मदिन मुबारक हो..लव यू।"

तस्वीर में शिवानी अपना हाथ फरहान के कंधे पर रखी नजर आ रही हैं। फरहान और शिवानी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फिलहाल ये दोनों साथ में रहते हैं।

शिवानी की बहन अनुषा दांडेकर ने भी इस खास मौके पर उन्हें विश किया है।

वह इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, "हैप्पी बर्थडे चिकेन, मैं तुमसे और अपेक्षा (शिवानी और अनुषा की बहन) से जितना प्यार करती हूं शायद उतना किसी और से नहीं करती हूं। मेरे जानने वालों में तुमसे बड़ा रक्षक और तुमसे ज्यादा बहादुर और कोई नहीं है। मैं तुम्हें दिल से प्यार करती हूं। जल्द ही इसका जश्न मनाएंगे। तुम्हें बहुत मिस करती हूं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News