1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुलाबो सिताबो की 'बेगम' फारुख जफर की हो रही है चर्चा, 'स्वदेश' से 'सुल्तान' तक कई बड़ी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

गुलाबो सिताबो की 'बेगम' फारुख जफर की हो रही है चर्चा, 'स्वदेश' से 'सुल्तान' तक कई बड़ी फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

फारुख जफर ने गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन की बेगम का रोल निभाया है।

<p>गुलाबो सिताबो की...- India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @JUNAID05 गुलाबो सिताबो की 'बेगम' फारुख जफर की हो रही है चर्चा
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून को ऑनलाइन रिलीज हो चुकी है। शूजीत सरकार की इस फिल्म में बिग बी की बेगम का किरदार निभाने वाली फारुख जफर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उनकी अदाकारी को सराहा जा रहा है। साथ ही लोग उनके बारे में और भी बातें जानने को उत्सुक हैं। क्या आपको पता है कि 87 साल की फारुख सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। जी हां, वो बॉलीवुड में कई बड़े सितारों संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। आइये उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं...
 
फारुख जफर यूपी के लखनऊ में विविध भारती रेडियो स्टेशन (आकाशवाणी) पर बतौर अनाउंसर काम कर चुकी हैं। ये 1963 का समय था। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 1981 में उमराव जान मूवी से इंडस्ट्री में कदम रखा। वो रेखा की मां के रोल में नज़र आई थीं। उन्हें पहचान आमिर खान की मूवी पीपली लाइव से मिली, जिसमें उन्होंने अम्मा का किरदार निभाया था। 
Image Source : twitterगुलाबो सिताबो की 'बेगम' फारुख जफर की हो रही है चर्चा
 
शाहरुख खान संग मूवी में आ चुकी हैं नजर
 
जौनपुर की रहने वाली फारुख ने करीब 23 साल बाद फिल्मों में वापस आईं और शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में काम किया। उन्होंने फिल्म में फातिमा बी का रोल निभाया था। 
Image Source : Twitter: @junaid05गुलाबो सिताबो की 'बेगम' फारुख जफर की हो रही है चर्चा
 
 
सलमान खान के साथ किया काम
 
वहीं, सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में भी दिखाई दीं। इसमें उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार की दादी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने पार्च्ड, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी मूवीज में भी काम किया है।
 
टीवी सीरियल्स में आ चुकी हैं नज़र
 
फिल्मों के अलावा फारुख जफर टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने हुस्न ए जाना, आधा गांव और नीम का पेड़ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। 

Latest Bollywood News