A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फातिमा सना शेख ने की काम पर वापसी, फिल्म 'लूडो' के लिए कर रही हैं डबिंग

फातिमा सना शेख ने की काम पर वापसी, फिल्म 'लूडो' के लिए कर रही हैं डबिंग

फातिमा सना शेख की काम पर वापसी हो गई है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'लूडो' के लिए डबिंग शुरू कर दी है।

fatima sana shaikh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/FATIMASANASHAIKH फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख कोरोनावायरस दिशानिर्देशों में मिली ढील के बाद अपने काम पर वापसी की हैं। उन्होंने अनुराग बसु निर्देशित फिल्म 'लूडो' के लिए डबिंग शुरू कर दी है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह डबिंग स्टूडियो में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में स्टूडियो के भीतर माइक और एक बड़ी स्क्रीन दिखाई दे रही है, जिसमें हैशटैग लूडो लिखा हुआ है।

Image Source : INSTAGRAM/fatimasanashaikhफातिमा सना शेख इंस्टाग्राम स्टोरी

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "डबिंग, लूडो।"

अनुराग बसु की डार्क एंथोलॉजी कॉमेडी फिल्म 'लूडो' में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा,आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और आशा नेगी ने अभिनय किया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News