A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

तस्वीर के कैप्शन में फातिमा सना शेख ने लिखा है, "जिंदगी एक आशीर्वाद की तरह है, लेकिन बाल हैं कि उलझते रहते हैं। 

fatima- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM FATIMA फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

मुंबई: फिल्म 'दंगल' की गीता यानि कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी रीफ्रेश नजर आ रही हैं। फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर साझा की गईं तस्वीरों में फातिमा स्काई ब्लू टॉप में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बहुत ही हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया है।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जिंदगी एक आशीर्वाद की तरह है, लेकिन बाल हैं कि उलझते रहते हैं। हैशटैगक्वारंटीनलाइफ हैशटैगसंडेवाइब्स।"

अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर अब तक 9 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

Latest Bollywood News