A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रमजान में स्विमसूट पहनकर फोटोशूट कराने की वजह से ट्रोल हुईं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख

रमजान में स्विमसूट पहनकर फोटोशूट कराने की वजह से ट्रोल हुईं दंगल गर्ल फातिमा सना शेख

आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने हाल ही में स्विमसूट पहनकर फोटो शूट करवाया है। मालदीव के बीच में खिंचवाई इन तस्वीरों में फातिमा बेहद खूबसूरत और सेक्सी लग रही है।

fatima sana shaikh- India TV Hindi
fatima sana shaikh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख की सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है। दरअसल फातिमा ने मालदीव के समंदर के किनारे एक फोटोशूट करवाया है। इस तस्वीर में फातिमा ने स्विमसूट पहना हुआ है। फातिमा मुस्लिम हैं और आजकल रमजान चल रहा है। बस यही बात फातिमा के फैंस को बुरी लग गई। फातिमा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वो बीच पर कुर्सी लगाकर बैठी हुई थीं। स्विमसूट पहने होने की वजह से फातिमा की टांगे दिखाई दे रही थीं। इसी वजह से लोग फातिमा को ट्रोल कर रहे हैं। 

लोग जमकर फातिमा को कोस रहे हैं। लोगों का मानना है कि मुस्लिम होने की वजह से फातिमा को रमजान के दौरान इस तरह का फोटोशूट नहीं करवाना चाहिए। हालांकि वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो फातिमा का साथ दे रहे हैं।

फातिमा ने पिछले साल अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में पहलवान गीता फोगाट के रोल से बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया था। नीतेश तिवारी के निर्देश में बनी इस फिल्म में फातिमा अभिनेता आमिर खान की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। फातिमा एक बार फिर से आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में फातिमा आमिर की महबूबा के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग माल्टा में शुरू हो चुकी है। अगले साल दीवाली पर यह फिल्म रिलीज होगी।

​देखिए, 'दंगल' से पहले लंबे बालों में फातिमा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें

आमिर की बेटी बनने के बाद अब फातिमा सना शेख अभिनेता कमल हासन की बेटी बनना चाहती हैं। आपको बता दें कमल हासन की फिल्म चाची 420 में फातिमा ने कमल हासन की बेटी का रोल निभाया था।

Latest Bollywood News