1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद चलता है और यह सच्चाई है: हुमा कुरैशी

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद चलता है और यह सच्चाई है: हुमा कुरैशी

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह हमेशा बॉलीवुड में बड़े व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत महसूस करती हैं। हुमा का कहना है कि अगर वह यह कहेंगी कि बॉलीवुड में पक्षपात नहीं होता है तो यह झूठ होगा लेकिन इंडस्ट्री के लोग काफी मेहनती हैं।

Huma Qureshi | facebook.com/huma.qureshi- India TV Hindi
Huma Qureshi | facebook.com/huma.qureshi

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा है कि वह हमेशा बॉलीवुड में बड़े व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत महसूस करती हैं। हुमा का कहना है कि अगर वह यह कहेंगी कि बॉलीवुड में पक्षपात नहीं होता है तो यह झूठ होगा लेकिन इंडस्ट्री के लोग काफी मेहनती हैं। 

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुमा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘सच्चाई यह है कि यहां भाई-भतीजावाद चलता है। अगर कोई कहे कि यहां ऐसा नहीं है तो वह झूठ बोलेगा। इंडस्ट्री के लोग बहुत मेहनती हैं और अपने काम को लेकर जुनूनी हैं और आपको उनके काम का क्रेडिट कठिन मेहनत और क्षमता को देना होगा लेकिन इंडस्ट्री से होना काम को आसान जरूर बना देता है।’ हुमा ने कहा कि उनके इंडस्ट्री के दोस्तों की तरह उनके पास बॉलीवुड का सार जानने का लाभ नहीं है। 

इन्हें भी पढ़ें:

ऐक्ट्रेस ने कहा, ‘कई बार मैं नहीं जानती हूं कि अपने करियर को किस दिशा में ले जाऊं, कौन सी फिल्म करूं और ऐसे समय में एक बड़े व्यक्ति की जरूरत पड़ती है जो योजना में मदद करे।’ इंडस्ट्री के लोगो को यही लाभ मिलता है। हुमा आने वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News