1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म इंडस्ट्री ने नवविवाहित जोड़े राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज को दीं शुभकामनाएं

फिल्म इंडस्ट्री ने नवविवाहित जोड़े राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज को दीं शुभकामनाएं

राणा दग्गुबाती, मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं । इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारो ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

rana daggubati and miheeka bajaj- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHARUTHPRABHUOFFL राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज

अभिनेता राणा दग्गुबाती, मिहिका बजाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं । इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। दंपति की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता महेश बाबू ने ट्वीट किया, "आपको शादी की ढ़ेरों बधाई। आप दोनों को खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।"

महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने भी जोड़े को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे राणा दग्गुबाती आपने आधिकारिक तौर पर शादी कर ली। क्लब में आपका स्वागत है। आपको ढ़ेर सारा प्यार।"

अभिनेत्री नानी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "आइकॉनिक बैचलर राना दग्गुबाती का अंत देखा। बधाई बाबई।"

शादी समारोह का आयोजन शनिवार रात हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में संपन्न हुआ।

अल्लू अर्जुन, सामंथा अक्किनेनी, नागा चैतन्य और राम चरण समेत कई अन्य लोगों को शादी में देखा गया था।

दंपति को बधाई देते हुए, सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, "स्थायी रूप से लॉक्ड-डाउन करने का सही तरीका। आप दोनों को जीवन भर खुशी रहने की शुभकामनाएं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News