मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोमवार को इटली में शादी के बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का की शादी के रहस्य पर पिछले कई दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही थीं। सिर्फ गिने-चुने लोगों को ही इस शादी के बारे में पता था, लेकिन वहां से भी कुछ जानकारी नहीं निकल पा रही थी। यहां तक कि बॉलीवुड में सिर्फ एक शख्स को विराट और अनुष्का की शादी के बारे में बताया गया था,और यह एकलौते शख्स हैं फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा।
गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा ने ही अनुष्का शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था। अनुष्का की पहली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का के हीरो बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान थे। फिल्म की रिलीज के ठीक 9 साल बाद 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए। अनुष्का और आदित्य के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इटली में शादी का आइडिया भी आदित्य का ही था। हालांकि इस खास शादी में आदित्य और उनकी पत्नी रानी मुखर्जी शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि वे अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे।
Rani Mukerji and Aditya Chopra | PTI Photo
Rani Mukerji and Aditya Chopra | PTI Photo
बहुत खास है शादी का वेन्यू:
विराट और अनुष्का की शादी इटली के तस्केनी के करीब 800 साल पुराने एक गांव में हुई। इस गांव को एक रिजॉर्ट के रूप में तब्दील किया गया था। यह वही गांव है जहां इस साल की शुरुआत में बराक ओबामा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए थे।
Latest Bollywood News