A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने नॉर्थईस्ट के लोगों की भावनाएं आहत करने पर माफी मांगी, कहा वो सब नासमझी में किया

करण जौहर ने नॉर्थईस्ट के लोगों की भावनाएं आहत करने पर माफी मांगी, कहा वो सब नासमझी में किया

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जापी (असम का पारंपरिक हैट) का अपमान करने पर करण को निशाने पर लिया। 

<p>karan johar</p>- India TV Hindi
karan johar

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने पूर्वोत्तर के लोगों से माफी मांगी है, क्योंकि अनजाने में उन्होंने उन लोगों की भावनाओं का मजाक उड़ाया था। करण ने ट्वीट करते हुए माफी मांगी और लिखा, "अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मैं माफी मांगता हूं..यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ और नासमझी में किया गया, जो बिल्कुल कोई बहाना नहीं है।" करण ने कहा, "मैं हमारी भूमि की विभिन्न संस्कृतियों के प्रति बहुत संवेदनशील हूं और माफी मांगता हूं।"

करण ने यह भी बताया कि उन्होंने वो इंस्टा पोस्ट भी डिलीट कर दिया है।

करण जो आजकल किरण खेर और मलाइका अरोड़ा के साथ 'इंडियाज गॉट टैलेंट' जज कर रहे हैं, वह अक्सर सोशल मीडिया पर पर्दे के पीछे हुई बातों का वीडियो साझा करते रहते हैं, जिसे 'टूडल' कहा जाता है। 

करण सोमवार देर शाम इसी तरह के एक वीडियो में पारंपरिक हेडगेयर पहनने को लेकर किरण खेर के साथ मजाक कर रहे हैं, जिसे खेर को अरुणाचल प्रदेश के एक प्रतिभागी ने भेंट किया था। ​उसने करण को भी एक हेडगेयर दिया था, लेकिन उन्होंने नहीं पहना। वीडियो में किरण उनसे पूछते नजर आ रही हैं कि उन्होंने क्यों नहीं पहना है, इस पर फिल्मकार ने कहा, "क्योंकि आप में ऐसा करने की हिम्मत है, मुझमें नहीं है।"

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने जापी (असम का पारंपरिक हैट) का अपमान करने पर करण को निशाने पर लिया। जब एक नॉर्थईस्ट के जर्नलिस्ट ने करण जौहर का यह वीडियो देखा तो उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने ट्वीट करके करण जौहर से इस मामले में आपत्ति जताई। नयन ज्योति प्रशांत नाम के पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा-  प्रिय करण जौहर, जापी और गामुसा सम्मान और प्यार के संकेत हैं। जब कोई आपको उपहार देता है, तो आपको इसका मजाक नहीं बनाना चाहिए, भले ही यह आपके फैशन के साथ फिट ना हो। आपका वीडियो असम के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला है। अगर आपको पहले से ना पता हो तो बता रहा हूं।

Latest Bollywood News