A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ रैश ड्राइविंग को लेकर एफआईआर दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ रैश ड्राइविंग को लेकर एफआईआर दर्ज

बीते दिन मुंबई-पुणे हाईवे पर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का एक्सीडेंट हो गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है।

shabana azmi- India TV Hindi
शबाना आजमी

बीते दिन बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी का मुंबई-पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में वह बुरी तरह घायल हो गई थी। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शबाना आजमी के 38 वर्षीय कार ड्राइवर कमलेश कामत के खिलाफ रैश ड्राइविंग के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

शबाना आजमी के ड्राइवर कमलेश के खिलाफ खालापुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मोटर वेहिकल्स एक्ट की धारा 184 के तहत भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे अभी गिरफ्तार नही किया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

एक्सीडेंट के तुरंत बाद शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। उसके बाद उन्हें वहां से कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल लाया गया। एक्सीडेंट के दौरान जावेद अख्तर भी शबाना आजमी के साथ थे मगर वह दूसरी कार में थे। 

शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर आने के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनसे मिलने के लिए हॉस्पिटल गए थे तो कई ने ट्वीट कर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Latest Bollywood News