नई दिल्ली: सचिन तेंडुलकर की जिंदगी पर बनी डॉक्यू ड्रामा फिल्म 'सचिन:अ बिलियन ड्रीम्स' के पहले दिन का आंकड़ा आ गया है। सचिन तेंडुलकर की तरह फिल्म ने भी अच्छी ओपनिंग की है।
आपको बता दें, फिल्म की कहानी सचिन के बचपन से बड़े होने की कहानी है। ये फिल्म सचिन की मास्टर-ब्लास्टर बनने की पूरी कहानी है।
फिल्म में सचिन खुद सूत्रधार बनकर अपनी कहानी सुनाते हैं। सचिन के बचपन की कहानी दिखाने के लिए का नाट्य रूपांतरण का सहारा लिया गया है। फिल्म में आपको वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम जैसे सीनियर्स प्लेयर भी सचिन के बारे में बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में मैच के फुटेज के अलावा सचिन की पर्सनल लाइफ के कुछ वीडियो को दिखाया गया है। जिसमें सचिन एक क्रिकेटर के साथ एक बेटे, पिता और पति के रूप में नजर आ रहे हैं।
यह फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकाइन ने किया है।
Latest Bollywood News