दीपिका-रणवीर की शादी की फोटो का सभी को बेसब्री से इंतजार था। यह इंतजार अब खत्म हो रहा है। दोनों की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : INSTAGRAMRanveer deepika wedding
मुंबई:रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 14 नंबवर को शादी के बंधन में बंध चुके है। कल दोनों कोंकणी रीति-रिवाज से इटली मे शादी की। आज दीपिका और रणवीर की शादी सिंधी रीति-रिवाजों से होने वाली है। जिसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर बारातियों के साथ सीप्लेन पर जाते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक और वीडियो आई है जिसमें दीपिका नजर आ रही हैं।
\
शादी में आज की थीम रेड और गोल्डन है। शादी में सभी लोग लाल और गोल्डन रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। कल कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी की थीम सफेद और गोल्डन थी। जिसकी कुछ तस्वीरें कल वायरल हुई थीं।