अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की फिल्म Section 375 का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीज़र कल रिलीज होगा।
Image Source : TWITTERSection 375 first poster
अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की कोर्टरुम ड्रामा फिल्म Section 375 का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अक्षय खन्ना फिल्म में क्रिमिनल वकील तरुण सलूजा और ऋचा चड्ढा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हिरल मेहता का किरदार निभाएंगी। फिल्म के पहले पोस्ट र को न्यूजपेपर की हेडलाइन की तरह बनाया गया है।
फिल्म के पहले पोस्टर पर लिखा हुआ है कि नामी फिल्म डायरेक्टर को मुंबई पुलिस ने सेक्शन 375 के तहत बलात्कार के आरोप में हिरासत में ले लिया है। पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- नामी बॉलीवुड डायरेक्टर के खिलाफ एक और केस दर्ज हो चुका है। न्याय की लड़ाई शुरू हो गई है।
पोस्टर में फिल्म के रिलीज होने की तारीख के बारे में भी बता दिया गया है। Section 375 13 सिंतबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सच्ची घटना पर और भारत में बलात्कार को लेकर बने कानून पर बनी है। फिल्म का टीज़र कल रिलीज होगा।
scetion 375 को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है। अक्षय और ऋचा के साथ मीरा चोपड़ा और राहुल भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' और सनी कौशल की फिल्म 'भंगड़ा पा ले' से क्लैश कर सकती है।