1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले सप्ताह मे 'मदारी' ने की 20 करोड़ की कमाई

पहले सप्ताह मे 'मदारी' ने की 20 करोड़ की कमाई

अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'मदारी' ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में 20.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म रजनीकांत की 'कबाली' के साथ ही रिलीज हुई थी।

madari- India TV Hindi
madari

मुंबई: अभिनेता इरफान खान की फिल्म 'मदारी' ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में 20.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म रजनीकांत की 'कबाली' के साथ ही रिलीज हुई थी।

जारी बयान के मुताबिक, निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी मदारी ने भारत में 16.15 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 4.4 करोड़ रुपये की कमाई की।

फिल्म 'मुंबई मेरी जान' के बाद इरफान और कामत ने दोबारा एक साथ काम किया है।

इस फिल्म में पिता और बेटे के संबंध को दिखाया गया है। फिल्म में इरफान के अलावा जिमी शेरगिल, विशेष बंसल, तुषार दल्वी, नीतीश पांडे और आएशा रजा हैं।

Latest Bollywood News