नई दिल्ली: बस कुछ ही दिनों में साल 2017 गुजरने वाला है। यह साल कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए काफी अच्छा रहा, क्योंकि इस साल उनके घर नन्हें मेहमान के कदम जो पड़े हैं। चाहे आम इंसान हो या फिर सेलिब्रिटी माता-पिता बनने की खुशी सबके लिए एक जैसी होती है। यूं तो सितारे फिल्मों और सीरियल्स में कई बार माता-पिता की भूमिका निभाते नज़र आते हैं, लेकिन आज हम आपको उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जो साल 2017 में रियल लाइफ में मम्मी पापा बने हैं।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने 29 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। सोहा और कुणाल ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। सोहा ने प्रेगनेंसी के वक्त की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
ईशा देओल
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी ईशा देओल भी इसी साल मां बनी हैं। ईशा के घर अक्टूबर में नन्हीं परी आई थी। बेटी का नाम राध्या रखा गया है।