नई दिल्ली: बॉलीवुड ने इस साल भारत में कुछ खास फिल्में तो नहीं दी लेकिन कई कॉन्ट्रोवर्सीज जरूर दी हैं। हमारे देश में ‘C’ शब्द का बहुत महत्व है, चाहे वो क्रिकेट (Cricket) हो, क्राइम (Crime) हो, सिनेमा (Cinema) हो या फिर हो कॉन्ट्रोवर्सीज (Controversies)। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साल 2017 में खूब सुर्खियां बटोरीं।
ऋतिक-कंगना कॉन्ट्रोवर्सी
top 10 controversies of Bollywood 2017
साल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी बनी थी कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत और अभिनेता ऋतिक रौशन की कॉन्ट्रोवर्सी। कंगना ने इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में अभिनेता ऋतिक रौशन पर कई खुलासे किए थे। कंगना ने ऋतिक पर प्यार करके धोखा देने का आरोप लगाया था। कंगना ने सिर्फ ऋतिक पर ही नहीं आदित्य पंचौली, अध्ययन सुमन पर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
कंगना ने करण जौहर को नेपोटिज्म का फ्लैग बिअरर कहा था। इन दोनों की लड़ाई ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
पद्मावती फिल्म पर कॉन्ट्रोवर्सी
top 10 controversies of Bollywood 2017
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग जब से शुरू हुई थी तब से कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई और अभी तक भी यह मामला नहीं सुलझा है। हिंदू संगठन राजपूत करणी सेना ने फिल्म की शूटिंग का सेट जला दिया था, तोड़ फोड़ की थी और डायरेक्टर भंसाली को थप्पड़ भी मारा था। करणी सेना का आरोप था कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी (रणवीर सिंह) और पद्मावती (दीपिका पादुकोण) के बीच प्रेम संबंध दिखाया है। संजय लीला भंसाली ने फिल्म पर सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर करके बताया कि उन्होंने फिल्म में अलाउद्दीन और पद्मावती के बीच कोई भी रोमांटिक सीन या ड्रीम सीक्वेंस नहीं फिल्माया है। बावजूद इसके फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला। अभी तक यह फिल्म रिलीज के लिए अपनी डेट ढूंढ़ रही है।