1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैशन डिजाइनर सिमर दुग्गल का हुआ निधन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सितारों ने जताया शोक

फैशन डिजाइनर सिमर दुग्गल का हुआ निधन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सितारों ने जताया शोक

फैशन डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुग्गल का निधन हो गया है। मलाइका अरोड़ा ने शोक जताया है।

simar dugal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MALAIKAARORAOFFICIAL फैशन डिजाइनर सिमर दुग्गल का हुआ निधन

फैशन डिजाइनर और पूर्व मॉडल सिमर दुग्गल का निधन हो गया है। 52 साल की सिमर ने दिल्ली में आखिरी सांस ली। सिमर कैंसर से जूझ रही थीं। सिमर के निधन पर मलाइका अरोड़ा, लारा दत्ता सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है।

मलाइका अरोड़ा ने सिमर के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हुए लिखा-मेरी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे। मेरी प्यारी दोस्त, एंजेल, मजबूत और इच्छाशक्ति से भरी हुई सिम। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।'

लारा दत्ता ने ट्वीट किया- शांति में आराम करो मेरी सुंदर, प्यारी #SimarDugal। आप सबसे वास्तविक, प्यार करने वाली आत्मा थे। आपके परिवार को शक्ति और प्रार्थना।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी शोक जताया। उन्होंने सिमर क तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आरआईपी सिमर।

Image Source : INSTAGRAM/riddhimakapoorsahniofficialरिद्धिमा साहनी इंस्टाग्राम स्टोरी

Latest Bollywood News