ऋतिक और उनके परिवार ने भगवान गणेश से सुख-शांति का आशीर्वाद देने और अगले साल जल्दी वापस लौटने की मनुहार की।
Image Source : INSTAGRAM: @PINKIEROSHANऋतिक रोशन ने पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी
गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा का भव्य स्वागत करने के बाद अब बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स विघ्नहर्ता को विदाई दे रहे हैं। सेलेब्स ने भगवान गणेश से सुख-शांति का आशीर्वाद लेने और अगले साल जल्दी वापस लौटने की मनुहार की।
ऋतिक रोशन ने एक्स वाइफ सुजैन खान, बच्चों ऋहान व ऋदान, पिता राकेश रोशन, मां, पिंकी रोशन और बहन सुनैना के साथ घर पर ही गणपति बप्पा का विसर्जन किया।