A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गौरी ने शाहरुख को अपनी तस्वीर पोस्ट करने की अनुमति दी

गौरी ने शाहरुख को अपनी तस्वीर पोस्ट करने की अनुमति दी

सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने उन्हें दोनों लोगों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति दे दी है।

<p>गौरी-शाहरुख</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI गौरी-शाहरुख

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने उन्हें दोनों लोगों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति दे दी है।

शाहरुख ने शनिवार को ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "पत्नी ने साथ में ली हुई तस्वीर को सालों बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति दी। वह गौरी खान हैं, प्यार।"

फिल्मों की बात की जाए तो शाहरुख फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे। 'जीरो' जिंदगी का उत्सव मनाने की कहानी है। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News