A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आर्यन के बर्थडे पर गौरी खान ने शेयर की खास फोटो, बेटे को यूं किया विश

आर्यन के बर्थडे पर गौरी खान ने शेयर की खास फोटो, बेटे को यूं किया विश

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं...

gauri khan shares aryan pic- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM गौरी खान ने आर्यन के बर्थडे पर शेयर की ये खास फोटो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पहले सुहाना खान ने अपने भाई को बर्थडे विश किया था और अब गौरी खान ने खास फोटो शेयर की है। 

गौरी खान ने जो फोटो शेयर की है, उसमें आर्यन के साथ-साथ सुहाना और अबराम भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "बर्थडे ब्वॉय।"

शाहरुख खान के जन्मदिन पर बेटी सुहाना ने शेयर की ये थ्रोबैक फोटो, पिता के लिए लिखी खास बात

सुहाना खान ने भी अपने भाई संग फोटो शेयर करते हुए उसे अपना बेस्टी बताया। 

बता दें कि शाहरुख खान हाल ही में अपने परिवार संग दुबई से लौटे हैं। वो वहां पर हुए आईपीएल मैच में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने गए थे। 

शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन भी दुबई में ही मनाया था। उन्होंने फैंस के लिए स्पेशल वीडियो भी शेयर किया था। 

Latest Bollywood News