1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्‍म ‘Missing On A Weekend’ पर गोवा सरकार ने जताया ऐतराज

फिल्‍म ‘Missing On A Weekend’ पर गोवा सरकार ने जताया ऐतराज

फिल्‍म निर्देशक अभिषेक जयराम की फिल्‍म ‘ मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ पर गोवा सरकार ने ऐतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि फिल्‍म राज्‍य की छवि को धूमिल करती है। फिल्‍म 24 जून को बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है लेकिन गोवा सरकार के तेवर देखते हुए लगता..

Missing On A Weekend- India TV Hindi
Missing On A Weekend

पणजी: फिल्‍म निर्देशक अभिषेक जयराम की फिल्‍म ‘ मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ पर गोवा सरकार ने ऐतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि फिल्‍म राज्‍य की छवि को धूमिल करती है। फिल्‍म 24 जून को बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है लेकिन गोवा सरकार के तेवर देखते हुए लगता है कि यह फिल्‍म भी विवादों का हिस्‍सा बन सकती है।

गोवार सरकार ने क्‍यों किया विरोध

भाजपा नीत गोवा सरकार ने हिंदी फिल्म ‘ मिसिंग ऑन अ वीकेंड’ को लेकर आपत्ति जताई है। और दावा किया है कि फिल्म में राज्य को मादक पदार्थ और सेक्स व्यापार के स्थान के रूप में दिखाया गया है। 

गोवा टूरिस्‍ट सिटी है इसको बदनाम नहीं होने देंगे

राज्य के पर्यटन मंत्री दिलीप पारलेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम सेंसर बोर्ड को पत्र लिखेंगे और सुनिश्चित करेगे की गोवा की छवि प्रभावित ना हो। राज्य को नशीले पदार्थों और वेश्यावृत्ति के स्थान के रूप में नहीं दिखाया जा सकता। यह पर्यटन राज्य हैं और हमें अपनी पहचान की रक्षा करने की जरूरत है। 

अदालत में भी जा सकती है गोवा सरकार
पारलेकर ने कहा कि गोवा को गलत तरीके से दिखाने वाले सीन और टिप्पणियों को फिल्म से हटाने के लिए राज्य अदालत तक जाने में संकोच नहीं करेगा। 

देखे ट्रेलर-

 

Latest Bollywood News