1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुरू हुई 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग, पढ़िए करीना को किसने किया रिप्लेस

शुरू हुई 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग, पढ़िए करीना को किसने किया रिप्लेस

अगर आप गोलमाल फिल्म सीरीज के दीवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रोहित शेट्टी की कॉमेडी सीरीज फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरू हो गई है।

GOLMAL 4- India TV Hindi
GOLMAL 4

नई दिल्ली: अगर आप गोलमाल फिल्म सीरीज के दीवाने हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रोहित शेट्टी की कॉमेडी सीरीज फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।

​परिणीति, अरशद, कुणाल, और नील सभी सितारों ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म के चारों भागों के क्लिपबोर्डो की एक फोटो साझा की है।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, "गोलमाल 1,2,3 और अब 4, चलो अब करके दिखाएं। पिछली फिल्मों के लिए तालियां।"


नील ने इस फोटो को साझा करते हुए एक संदेश में लिखा, "शुरू हो गया है और मस्ती जारी रहेगी। 'गोलमाल अगेन'। शूटिंग का पहला दिन।"


अरशद ने लिखा, "पागलपन की शुरुआत हो गई है। हमने 'गोलमाल-4' की शूटिंग शुरू कर दी है।"


कुनाल ने कहा, "और एक बार फिर शुरुआत हो गई है।"

आपको बता दें कि इस सीरीज की सभी फिल्में सुपरहिट हुई हैं। हाल ही में मां बनी करीना इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। रोहित शेट्टी की ये फिल्म इसी साल 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News