A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने किया लेबर पेन का अनुभव, शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ ने किया लेबर पेन का अनुभव, शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ की फिल्म गुड न्यूज रिलीज होने वाली है। अक्षय और दिलजीत ने हाल ही में लेबर पेन का अनुभव किया जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

akshay kumar and diljit dosanjh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अक्षय कुमार दिलजीत दोसांझ

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में अक्षय के साथ दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना और कियारा प्रेग्नेंट लेडी का किरदार निभाती नडर आएंगी। डिलिवरी के समय जिस लेबर पेन ने महिलाओं को गुजरना पड़ता है उसका अक्षय और दिलजीत ने अनुभव किया है। उनका लेबर पेन एक्सपीरियंस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिलजीत दोसांझ और वो लेबर पेन का एक्सपीरियंस लेते नजर आ रहे हैं। अक्षय और दिलजीत  Electrical stimulations से गुजरे। इस प्रक्रिया में उतना ही दर्द होता है जितना किसी महिला को लेबर पेन के दौरान होता है। वीडियो में दोनों ही दर्द से कराहते नजर आए।

वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा-दिलजीत और मैंने लेबर पेन का अनुभव किया: गुड न्यूज। एक छोटा सा कदम यह समझने के लिए कि हमारी मां को किस दर्द से गुजरना पड़ता है। दिल से सभी मां को सम्मान।

गुड न्यूज की बात करें तो यह फिल्म आईवीएफ पर आधारित है। फिल्म को राड मेहता ने डायरेक्ट किया है और यह 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News