1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारत-पाक विवाद को लेकर किए गए सवाल पर गुलजार ने कही ये बात

भारत-पाक विवाद को लेकर किए गए सवाल पर गुलजार ने कही ये बात

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को लेकर सिनेमाजगत से जुड़ी कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। हाल ही में इस मामले पर गीतकार-लेखक गुलजार से भी उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी।

gulzar- India TV Hindi
gulzar

मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को लेकर सिनेमाजगत से जुड़ी कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। हाल ही में इस मामले पर गीतकार-लेखक गुलजार से भी उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई थी। एक नई कार्टून फिल्म के संगीत जारी करने के मौके पर जब गुलजार से भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "जिसके लिए यहां है, उसकी बात करें।" 'मोटू पतलू: किग्स ऑफ किंग्स' के संगीत जारी करने के मौके पर भारत-पाकिस्तान विवाद पर गुलजार से उनके विचार पूछे गए थे।

इसे भी पढ़े:-

उन्होंने कहा, "क्या यह सवाल कार्यक्रम हेतु प्रासंगिक है, जिसके लिए हम आए हैं? आप अगर शादी में जाएं और बात सीमा की करने लगें, ठीक लगेगा। अवसर के हिसाब से प्रासंगिक बनें।" हालांकि गुलजार ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं जाहिर करना मुनासिब समझा, लेकिन बालीवुड की कई हस्तियों ने जम्मू एवं कश्मीर में गत 18 सितम्बर को हुए हमले की निंदा की है, जिसमें 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

पिछले दिनों हुए उड़ी अटैक के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी सितारों को अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भारतीय हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद पर अनुपम खेर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सलमान खान, करण जौहर, वरुण धवन, नाना पाटेकर और रणबीर कपूर जैसे सितारों ने अपने तर्क रखे हैं।

Latest Bollywood News