1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरमीत के काम में हस्तक्षेप नहीं करतीं देबिना

गुरमीत के काम में हस्तक्षेप नहीं करतीं देबिना

गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्मों में इस तरह के सीन्स निभाने को लेकर गुरमीत ने बताया कि...

debina- India TV Hindi
debina

नई दिल्ली: अभिनेता गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वजह तुम हो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्मों में इस तरह के सीन्स निभाने को लेकर गुरमीत ने बताया कि उनकी पत्नी और टेलीविजन अभिनेत्री देबिना बनर्जी उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करतीं। ऐसे बोल्ड किरदार पर्दे पर उतारने को लेकर जब गुरमीत से देबिना की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। प्यार व शादी से पहले हमारे बीच दोस्ती का संबंध है। देबिना मेरे काम में हस्तक्षेप नहीं करतीं और न ही मैं उनके काम में करता हूं। वह जानती हैं कि मैं जो कुछ भी करूंगा, उसकी जिम्मेदारी मुझ पर होगी।"

इसे भी पढ़े:- 2015 Special: इन 8 सितारों ने रखा बॉलीवुड में कदम, कुछ हुए फेल तो कुछ पास

'खामोशियां' के अभिनेता ने वर्ष 2011 में देबिना के साथ शादी की थी। उन्होंने देबिना के साथ अपने संबंध को 'परिपक्व' बताया। उन्होंने कहा, "हमारे संबंध कई मायनों में परिपक्व हैं।"

विशाल पंड्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'वजह तुम हो' में गुरमीत के अलावा सना खान, शरमन जोशी और रजनीश दुग्गल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News