नई दिल्ली: कल गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) है। जो कार्तिक की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। सिखों के पहले गुरु नानक देव का जन्म तलवंडी में हुआ था। वो कार्तिक मास की पूर्णिमा को पैदा हुए थे इसलिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इसे प्रकाश पर्व के तौर पर भी मनाया जाता है। गुरु नानक देव ने सिख धर्म की स्थापना की थी। इस उत्सव को पंजाबी बड़े धूम धाम से मनाते हैं। इस फेस्टिवल के बारे में जब गुरु रंधावा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अपने करियर में उन्होंने जो भी कुछ हासिल किया है गुरु नानक देव के आशीर्वाद से ही पाया है।
गुरु रंधावा ने बताया कि उनसे आशीर्वाद लिए बिना मैं अपने दिन की शुरुआत नहीं करता। उनकी वजह से ही मुझे ये नाम मिला है और शोहरत मिली है। मैं आज भी उनसे रोज प्रार्थना करता हूं। जब भी शूट और कॉन्सर्ट के वक्त मुझे वक्त मिलता है मैं ऊपरवाले को याद करता हूं। उनका नाम लेने से मुझे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। उनकी वजह से जिंदगी में सकारात्मकता आती है।
गुरु ने बताया कि जब मैं सिंगर बनना चाहता था और स्ट्रगल कर रहा था, मेरे घरवाले मुझसे कहते थे कि भगवान पर भरोसा रखो सब सही होगा और सफलता मिलेगी। मैं उनका तहेदिल से आभारी हूं। गुरु रंधावा ने कहा कि मैं उन्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं। गुरु ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी गुरु नानक जयंती की मैंने कोई तैयारी नहीं की है लेकिन मैं उनसे हर रोज की तरह आशीर्वाद जरूर लूंगा।
Also Read:
ऐसा रहा बैंगलुरू में दीपिका-रणवीर का रॉयल रिसेप्शन
Priyanka-Nick wedding: दीपिका-रणवीर की तरह दो रिवाजों से शादी करेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
Latest Bollywood News