A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में किया था प्रपोज, 13 साल पहले लिए 7 फेरे

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में किया था प्रपोज, 13 साल पहले लिए 7 फेरे

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 13 साल पहले शादी की।

<p>ऐश्वर्या अभिषेक</p>- India TV Hindi
Image Source : ऐश्वर्या अभिषेक

Happy Anniversary:  ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन 'सोमवार को अपनी 13 वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। बॉलीवुड के इस प्यारे से कपल ने 20 अप्रैल, 2007 को शादी की थी और आज बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं, जिन्हें फैन्स भी खूब पसंद करते हैं। ​इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को कब, कहां और कैसे प्रपोज किया था।

दो साल पहले जब टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में 'मनमर्जियां' का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। उस दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया कि उन्होंने यहीं ऐश्वर्य को प्रपोज किया था।

अभिषेक ने कहा, "टोरंटो हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहा है। पिछली बार मेरी फिल्म का प्रीमियर यहीं हुआ था। मैंने अपनी पत्नी को यहीं प्रपोज किया था। उन्होंने (ऐश्वर्य) ने मुझे प्रीमियर के बाद ऐसा कुछ भी नहीं करने की चेतावनी दी थी इसलिए इससे पहले कि मैं और गलतियां करूं।"

Image Source : ऐश- अभिषेक

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साथ में 'ढाई अक्षर प्रेम के'' फिल्म में पहली बार साथ काम किया था, यहीं से दोनों के बीच इश्क की बेल पनपना शुरू हुई थी। साल 2000 में यह फिल्म आई और फिर दोनों ने साल 2003 मे साथ में फिल्म ''कुछ ना कहो'' में काम किया, यह फिल्म तो हिट नहीं हुई लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक के प्रेम की गाड़ी आगे निकल पड़ी। 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी कर ली और फिर 16 नवंबर 2011 को ऐश और अभिषेक के घर आराध्या ने जन्म लिया।

Image Source : ऐश, अभिषेक और आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के जन्म के बाद फिल्मों से तीन साल का ब्रेक लिया और 2015 में जज़्बा के साथ फिल्मों में वापसी की।

Image Source : ऐश-अभिषेक

आज ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो लोगों को रिलेशनशिप गोल देती है। दिन ब दिन दोनों का प्यार और बॉन्डिंग बढ़ती जा रही है। हमारी तरफ से भी दोनों को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद।

Latest Bollywood News