Happy Anniversary: रणवीर-दीपिका क्यों है आज की जेनरेशन के लिए आइडियल कपल!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं।

रणवीर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि पहली बार एक अवॉर्ड शो में उन्होंने दीपिका को पीछे से देखा, वो सिल्वर कलर की ड्रेस में थीं और मैं उन्हें देखता रह गया। दीपिका ने बताया कि उन्होंने पहली बार टीवी पर बैंड, बाजा, बारात के ट्रेलर में रणवीर को पहली बार देखा और मैंने सोचा कि कितनी एनर्जी है इसमें। इसके अलावा कई इंटरव्यू में रणवीर और दीपिका को एक दूसरे के कपड़े या चेहरा ठीक करते दिखते हैं।