आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 में हुआ था। आज वो 8 साल की हो गई हैं।
बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय
Happy Birthday Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 8 साल की हो गई हैं। आराध्या उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जिन पर कैमरे की निगाहें बनी रहती हैं। उनकी कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तुरंत वायरल हो जाती हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइये देखते हैं आराध्या की क्यूट फोटोज...
आराध्या का जन्म साल 2011 में हुआ था। वो अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब हैं। चाहे फिल्म की शूटिंग करनी हो या फिर इवेंट के सिलसिले में बाहर जाना हो, ऐश्वर्या कभी आराध्या को अकेला नहीं छोड़ती हैं।
ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में जब भी हिस्सा लेने जाती हैं, आराध्या उनके साथ होती हैं। वो भी अपनी मॉम की तरह स्टाइलिश ड्रेस में नज़र आती हैं।
हाल ही में आराध्या और ऐश्वर्या की एक फोटो खूब वायरल हुई, जिसमें ऐश और आराध्या के बचपन की तुलना की गई। इस फोटो में आराध्या हुबहू अपनी मॉम की तरह नज़र आईं।