अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Akshay Kumar
#HappyBirthdayAkshayKumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार (Akshay Kumar)9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। साल 1991 में बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद 2019 तक वह करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'अजनबी', 'धड़कन', 'हेराफेरी', 'सिंह इज किंग', 'पैडमैन', 'रुस्तम' और 'मिशन मंगल' समेत कई हिट फिल्में दी हैं और इन फिल्मों के गाने आज भी सुपरहिट हैं। अक्षय कुमार के बर्थडे पर हम आपको उनकी फिल्मों के हिट गाने सुनाने जा रहे हैं, जो लोग आज भी गुनगुनाते हैं।
अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हुई है। इस मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला।