A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आप की अदालत: 'लेडी गुंडा' के नाम से स्कूल में फेमस थीं बिपाशा बसु, सुनिए उनके मुंह से ही दिलचस्प किस्से

आप की अदालत: 'लेडी गुंडा' के नाम से स्कूल में फेमस थीं बिपाशा बसु, सुनिए उनके मुंह से ही दिलचस्प किस्से

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंडिया चीवी के खास शो 'आप की अदालत' में अपनी बचपन की लाइफ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री को लेकर की खास बातें। 

Bipasha basu- India TV Hindi
Bipasha basu

बॉलीवुड अभिनेत्री आज अपना 41वां जन्मजिन मना रही हैं। बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली के एक बंगाली परिवार में हुआ था। बिपाशा बसु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हॉरर फिल्में  करने वाली सपल अभिनेत्री मानी जाती है। उन्होंने 'राज' से लेकर 'अलोन' जैसी कई हॉरर फिल्म की है। साल 2001 में 'अजनबी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली बिपाशा बसु ने इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'आप की अदालत' में अपने लाइफ के कई दिलचस्प किस्से सुनाए। 

इंडिया टीवी के चीफ एंड एडिटर रजत शर्मा का खास शो 'आप की अदालत' में बिपाशा बसु ने अपने जीवन की कई कड़ियों के बारें में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने शो में बताया कि वह स्कूल टाइम में बहुत ही ज्यादा शरारती थीं। वह सीरियर्स की काफी पिटाई करती थीं। जिसके कारण उन्होंने 'लेडी गुंडा' नाम से जाना जाता था। इतना ही नहीं उन्होंने एग्जाम से बचने के लिए स्कूल में पहली बार शानिदार एक्टिंग की थी। देखें वीडियो-

Happy Birthday: अपने दिलकश अंदाज के चलते बॉलीवुड की सनसनी बन गई थीं बिपाशा बसु, तस्वीरें कहती हैं कहानी

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी फिटनेस को लेकर कई बातें की। उन्होंन ेबताया कि वह खुद से बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं। इतना ही नहीं उनका सपना हैं कि वह 'सेक्सी ग्रांडमदर' बनें। देखें वीडियो-

Latest Bollywood News